फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: लगातार बारिश से चप्पू पड़े ठंडे, पर्यटकों की सुरक्षा पर लगा पहरा

Sat, 26 Sep 2026 07:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
- अलर्ट के चलते पर्यटन विभाग व जिला प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर राफ्टिंग पर अग्रिम आदेश तक लगाई रोक
विज्ञापन

ढालवाला। गंगा की लहरों से टकराने का इंतजार कर रहे साहसिक पर्यटन प्रेमियों को एक बार फिर मायूस होना पड़ा। मूसलाधार बारिश का दौर थमते ही राफ्टिंग के चप्पू चलने शुरू हुए थे लेकिन महज दो दिन के भीतर ही गंगा नदी के तेवरों ने इस रोमांच पर दोबारा ब्रेक लगा दिया। पर्वतीय और मैदानी इलाकों में शनिवार सुबह से लगातार हो रही झमाझम बारिश के कारण गंगा के जलस्तर और बहाव में आई अचानक तेजी को देखते हुए प्रशासन ने राफ्टिंग गतिविधियों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।
मौसम विभाग के अलर्ट और नदी के उफनते मिजाज को देखते हुए पर्यटन विभाग व जिला प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर यह फैसला लिया है। हालांकि राहत की बात यह है कि गंगा का जलस्तर अभी खतरे के निशान तक नहीं पहुंचा है लेकिन पहाड़ों और मैदानी क्षेत्र में हो रही बारिश के चलते नदी में अचानक पानी बढ़ने और तेज धाराओं का खतरा लगातार बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट-
जब तक आसमान साफ नहीं होता और गंगा का बहाव पूरी तरह शांत व सुरक्षित स्थिति में नहीं लौट आता, तब तक राफ्टिंग दोबारा शुरू होने के कोई आसार नहीं हैं। प्रशासन ने सभी राफ्टिंग ऑपरेटरों को आदेश का कड़ाई से पालन करने की हिदायत दी है। साथ ही तीर्थनगरी पहुंच रहे पर्यटकों से भी अपील की है कि वे नदी के तटों से दूर रहें। -सोबत राणा, जिला पर्यटन अधिकारी,टिहरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें