फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: संस्कृत स्पर्धा में 200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने दिखाया हुनर

Wed, 23 Sep 2026 07:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
-श्री जयराम संस्कृत महाविद्यालय में आयोजित हुई खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता
विज्ञापन

ऋषिकेश। उत्तराखंड संस्कृत संस्थान ने अष्टादशः संस्कृत महोत्सव के तहत श्री जयराम संस्कृत महाविद्यालय में विकासखंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता कराई। इसमें डोईवाला विकासखंड के विभिन्न संस्कृत विद्यालयों और महाविद्यालयों से 200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। बुधवार को प्रतियोगिताओं का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना से हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज के प्रतिनिधि प्रदीप शर्मा ने की। मेयर शंभू पासवान मुख्य अतिथि और स्वामी गोपालाचार्य महाराज विशिष्ट अतिथि रहे। खंड संयोजक डॉ. सूर्य प्रकाश रतूड़ी ने बताया कि कनिष्ठ वर्ग में छह प्रतियोगिताएं हुईं। इनमें संस्कृत समूह नाटक, समूहगान, समूह नृत्य, वाद-विवाद, आशुभाषण और श्लोकोच्चारण शामिल थे। समूह नाटक में श्री भारत संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय ने पहला स्थान पाया। वेद संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय ने समूह नृत्य में प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

समूहगान में नेपाली संस्कृत महाविद्यालय ऋषिकेश प्रथम, जीजीआईसी रानीपोखरी द्वितीय और जीआईसी आईडीपीएल तृतीय रहे। वाद-विवाद प्रतियोगिता में जयराम संस्कृत महाविद्यालय की आदित्य व मोहित की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। आशुभाषण में जयराम संस्कृत महाविद्यालय के सिद्धार्थ प्रथम और भारत संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय के सिद्धार्थ द्वितीय रहे। श्लोकोच्चारण में वेद संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय के आयुष रतूड़ी ने प्रथम स्थान जीता। प्रदीप शर्मा और प्रधानाचार्य विजय जुगलान ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें