फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: कैंसर मरीजों को दी प्राकृतिक चिकित्सा की जानकारी

Wed, 23 Sep 2026 06:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। इंटास फाउंडेशन की ओर से कैंसर मरीजों और उनके तीमारदारों को प्राकृतिक चिकित्सा एवं रिफ्लेक्सोलॉजी की जानकारी दी गई। बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में डॉ. अंजलि ओहरी ने अपना घर फाउंडेशन में मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने मरीजों से बातचीत कर उपचार के दौरान उनकी जरूरतों और अनुभवों की जानकारी ली। डॉ. ओहरी ने मरीजों और तीमारदारों को प्राकृतिक चिकित्सा (नेचुरोपैथी) और रिफ्लेक्सोलॉजी से जुड़ी जानकारी दी। साथ ही इनके संभावित उपयोग और आवश्यक सावधानियों के बारे में भी बताया। फाउंडेशन एम्स में उपचार करा रहे कैंसर मरीजों और उनके तीमारदारों को निशुल्क भोजन, आवास और अस्पताल तक आने-जाने की परिवहन सुविधा उपलब्ध करा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें