फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधान सभा अध्यक्ष का पुतला फुंका

विज्ञापन
विज्ञापन
रायवाला। 14 सवालों के जवाब की मांग करते हुए विधानसभा अध्यक्ष के कैंप कार्यालय का घेराव का नेतृत्व कर रहे कनक धनाई की गिरफ्तारी के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर आक्रोश जताया।
विज्ञापन

शुक्रवार को उत्तराखंड जन एकता पार्टी (यूजेपी) के कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में एकत्र होकर नेपाली फार्म तिराहे पर विधानसभा अध्यक्ष का पुतला दहन किया। बीते बृहस्पतिवार को 14 सवालों के जवाबों की मांग करते हुए विधानसभा ऋषिकेश क्षेत्र के रायवाला, हरिपुरकलां आदि क्षेत्रों में मूलभूत समस्याओं के समाधान को लेकर उत्तराखंड जन एकता पार्टी के नेता कनक धनाई के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल के कैंप कार्यालय का घेराव करने के लिए जनाक्रोश रैली निकाली थी। जनाक्रोश रैली में उमड़े ग्रामीणों ने विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आक्रोश जताया था। इस दौरान भारी पुलिस बल की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं को पहले ही रोककर गिरफ्तार करने और नेतृत्व कर रहेे कनक धनाई को जेल भेज दिया गया था। इसके विरोध में शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने भारी आक्रोश प्रकट किया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कनक धनाई की शीघ्र रिहाई की मांग की। इस अवसर पर हेमचंद रावत, सुरेंद्र रावत, सुरेंद्र नेगी, अभिषेक पंवार, राजेश पंत, अक्षय, मंजीत नेगी, पीयूष राणा, अजय चमोली, गौरव त्यागी, अंकित खंकरियाल, गुड्डी देवी, शांति देवी और नलिनी आदि मौजूद रहे।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिए 14 सवालों के जवाब
कहा, विस अध्यक्ष की लोकप्रियता से बौखला कई लोग
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। भाजपा की ओर से रायवाला में बैठक आयोजित की गई। इसमें उत्तराखंड जन एकता पार्टी के नेता कनक धनाई की ओर से 14 सवाल पूछने का जवाब भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से दिए गए।
विज्ञापन

भाजपा के जिला महामंत्री सुदेश कंडवाल की ओर से जवाब दिए गए। गृहिणी इसमें बताया गया कि विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल के कार्यकाल के 14 साल बेमिसाल रहे हैं। इस दौरान ऋषिकेश शहर की दशा और दिशा बदली है। विस अध्यक्ष ने राजकीय महाविद्यालय ऋषिकेश में श्रीदेव सुमन विवि का कैंपस स्थापित करवाया। राजकीय महाविद्यालय में एमए योग और पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन योगिक साइंस पहले से ही संचालित किए जा रहे हैं। आईडीपीएल फैक्टरी को पुनर्जीवित करने के लिए पत्र व्यवहार किया। आईडीपीएल में विश्व स्तरीय कंवेंशन सेंटर स्थापित किया जा रहा है। विधानसभा क्षेत्रों में करोड़ों रुपये की लागत मोटर मार्गों का निर्माण किया गया है। विस क्षेत्र में पेयजल और विद्युत व्यवस्था दुरुस्त कराई। टिहरी विस्थापित गांवों को राजस्व ग्राम घोषित करवाने के लिए विधानसभा अध्यक्ष का विशेष योगदान रहा। उन्होंने कहा कि दिनेश धनै पूर्व में युवा कल्याण मंत्री रह चुके हैं, लेकिन उन्होंने कभी मिनी स्टेडियम के लिए प्रयास नहीं किया। इस अवसर पर जगदंबा सेमवाल, मंडल अध्यक्ष गणेश रावत, बीना बंगवाल, दिव्या बेलवाल, जिलाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा रामबहादुर क्षेत्री, राजेश जुगलान और देवानंद बडोनी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें