फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर खुला इंजेक्शन रूम

Wed, 23 Dec 2015 01:51 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
एसआरएचयू हिमालयन अस्पताल की ओर से अब दून एयरपोर्ट, जौलीग्रांट में हवाई यात्रियों को निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। मंगलवार को एयरपोर्ट निदेशक वी. कृष्ण कुमार और कुलपति डा. विजय धस्माना ने मेडिकल इंजेक्शन रूम का औपचारिक उद्घाटन किया। इससे एयरपोर्ट पर जरूरतमंद लोगों को फर्स्ट एड के साथ ही क्रिटिकल मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन


जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर आयोजित कार्यक्रम में डा. विजय धस्माना ने कहा कि प्रदेशवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के मकसद से हिमालयन अस्पताल की नींव रखी गई थी। इसी कड़ी में स्वास्थ्य सेवाओं का सतत विस्तार करते हुए अब एयरपोर्ट पर इंजेक्शन रूम शुरू किया गया।

एयरपोर्ट निदेशक वी. कृष्ण कुमार ने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को हरेेक व्यक्ति तक पहुंचाने की पहल का स्वागत किया। इंजेक्शन रूम से हवाई यात्रियों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। चिकित्सा अधीक्षक डा. जेपी शर्मा ने बताया कि सुबह साढ़े आठ से शाम छह बजे तक हेल्थ टीम मौजूद रहेगी।
विज्ञापन


कार्यक्रम में सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडेंट पीएस राम, एयरपोर्ट मैनेजर नितिन कदियान, नलिन भटनागर, डा. प्रकाश कैशवय्या, एमएम माथवन, उपमा जॉर्ज, कर्नल अमृत खन्ना, मुकेश ममगाईं, रूपेश महरोत्रा, डा. रोमिल भटकोटी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें