फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडेस्क,,,,,,,,,,

विज्ञापन
01 इंद्रमणी बडोनी चौक स्थित एक होटल में प्रेसवार्ता करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। सैनिक कल्याण, औद्योगिक विकास मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पूर्व सैनिकों को अधिक से अधिक संख्या में सिड़कुल में नौकरी दी जाएगी। इसके लिए उन्हें कुछ दिनों की ट्रेनिंग भी दी जाएगी। उपनल के माध्यम से उन्हीं लोगों को रोजगार मिलेगा, जो उत्तराखंड के मूल निवासी होंगे।
विज्ञापन

सोमवार को इंद्रमणी बड़ोनी चौक स्थित एक होटल में कैबिनेट मंत्री ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि सैनिक कल्याण और प्रदेश के औद्योगिक विकास पर चर्चा की। काबीना मंत्री ने कहा कि ढालवाला और नैनीताल में हिलट्रॉन की भूमि अभी तक सिड़कुल को स्थानांतरित नहीं हुई है। इसके लिए शासन स्तर पर कवायद चल रही है। जल्द हिलट्रॉन की भूमि को सिड़कुल स्थानातंरण कर स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। काबीना मंत्री ने कहा कि प्रदेश में चारधाम के साथ पांचवा धाम सैन्य धाम बनेगा। इस धाम में उत्तराखंड के शहीद सैनिकों के घर-घर जाकर उनके घरों की मिट्टी लाई जाएगी। सैन्य धाम में म्यूजियम, थिएटर, स्वतंत्रता सैनानियों का जीवन परिचय, लाइट एंड साउंड आर्कषक का केंद्र होंगे। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के 100 दिन का कार्यकाल पूरा होने पर इस धाम के निर्माण कार्य का शुभारंभ होगा। पहाड़ों में उद्योग स्थापित करने के लिए उन्होंने जिले के संबंधित जिलाधिकारी से वर्चुअल बैठक कर उनके जिले की दो योजनाओं को धरातल पर उतारने की बात कही। कहा इससे जिले की पहचान के साथ ही स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा। इसके साथ ही उन्होंने जिला उद्योग केंद्रों को बॉयोमीट्रीक से जोड़ने की बात की। काबीना मंत्री ने प्रदेश में बदहाल बने सैनिक विश्रामगृहों को भी दुरुस्त करने पर भी चर्चा की। इस मौके पर मेयर अनिता ममगाईं, दिनेश सती, इंद्रकुमार गोदवानी, कपिल गुप्ता, पूनम नौटियाल, संजय व्यास, संदीप गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें