फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन मंगवाया मोबाइल, भेजा खाली डिब्बा

Fri, 02 Sep 2016 01:54 AM IST
rishikesh
विज्ञापन
ऑनलाइन शॉपिंग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ऑनलाइन शॉपिंग कर रहे हैं तो सतर्कता जरूर बरतें। जांच पड़ताल के बाद ही संबंधित कंपनी से ऑनलाइन सामान मंगवाएं। लापरवाही बरतने पर ठगी के शिकार हो सकते हैं। तीर्थनगरी में बृहस्पतिवार को एक ऐसा ही मामला सामने आया। गनीमत रही कि ग्राहक की सतर्कता के चलते ठगी होने से बच गई। 
विज्ञापन


74, तिलक रोड निवासी पवन तिवारी ने 30 अगस्त को इंटरनेट के माध्यम से एक ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी में ऑफर मूल्य 6464 रुपये में नोकिया लूमिया मोबाइल बुक कराया था। डिलीवरी होने पर नकद भुगतान करना था।

बृहस्पतिवार दोपहर डिलीवरी मैन उनके आवास पर पहुंचा और नए मोबाइल की डिलीवरी दी। पवन ने बंद पैकेट हाथ में लिया हलका होने पर उनका माथा ठनका और डिलीवरी मैन को पैकेट खोलने को कहा। डिलीवरी मैन पहले भुगतान की मांग पर अड़ गया, इस बीच पवन के बड़े भाई ने पैकेट खोल दिया। बंद पैकेट के अंदर से मोबाइल तो नहीं एक चार्जर जरूर मिला, वो भी किसी लोकल कंपनी का।
विज्ञापन


डिलीवरी मैन भी हतप्रभ रह गया। हंगामा होने पर ऑनलाइन पार्सल की डिलीवरी करने वाली कंपनी के  गुमानीवाला के प्रबंधक को मौके पर बुलाया गया। असलियत समझ आने पर उन्होंने ग्राहक से माफी मांगी। आश्वासन दिया कि सप्ताहभर में जांच पड़ताल के बाद संबंधित कंपनी से जवाबतलब किया जाएगा। 

टोल फ्री नंबर बंद
पवन तिवारी ने बताया कि डिलीवरी पार्सल के साथ भेजे गए बिल में दो टोल फ्री नंबर थे, जिसमें प्रोडक्ट से संबंधित जानकारी और शिकायत करने की सलाह दी गई थी। टोल फ्री नंबर 1800103876 और 18001038764 पर संपर्क साधने का प्रयास किया, लेकिन नंबर बंद मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें