फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Char Dham Yatra 2023: पंजीकरण के लिए 21 या 22 फरवरी को ऑनलाइन, 15 मार्च से खुलेंगे ऑफलाइन काउंटर

Thu, 16 Feb 2023 05:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

27 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने है। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया को खुलते हैं। इस बार अक्षय तृतीया का पर्व 22 अप्रैल को आ रहा है। वहीं 18 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि होगी।
विज्ञापन
चारधाम यात्रा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चारधाम यात्रा अब शुरू ही होने वाली है। 21 या 22 फरवरी को अधिकृत वेबसाइट पर पंजीकरण की सुविधा शुरू करने की तैयारी की जा रही है। वहीं 15 मार्च से ऑफलाइन पंजीकरण के लिए काउंटर खोल दिए जाएंगे।

विज्ञापन


27 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने है। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया को खुलते हैं। इस बार अक्षय तृतीया का पर्व 22 अप्रैल को आ रहा है। वहीं 18 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि होगी। ऐसे में केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित होने के बाद चारधाम यात्रा की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। सूत्रों के अनुसार 21 या 22 फरवरी को अधिकृत वेबसाइट पर पंजीकरण को खोल दिया जाएगा।

वहीं चारधाम यात्रा प्रशासन के ओएसडी अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि ऑफलाइन पंजीकरण के काउंटर की व्यवस्था के लिए शासन से बजट जारी कर दिया गया है। दो से चार दिनों में काउंटर के निर्माण का काम शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 15 मार्च से ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


केदारनाथ धाम की तिथि तय होने के बाद 21 या 22 फरवरी को अधिकृत वेबसाइट को पंजीकरण के लिए खोल दिया जाएगा। ट्रांजिट कैंप में ऑफलाइन पंजीकरण के लिए पूर्व में आईएसबीटी की तरह 14 काउंटर बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

- जसपाल सिंह चौहान, जिला पर्यटन अधिकारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें