फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में युवक की मौत

Wed, 23 Dec 2015 01:53 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थिति में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मामला संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मंगलवार दोपहर नवाबवाला, छिद्दरवाला में एक युवक ने संदिग्ध हालात में दम तोड़ दिया। परिजनों ने मामले को छिपाए रखा। इसकी भनक गांव में किसी को लगी और उसने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


देर शाम पुलिस मौके पर पहुंची परिजनों से घटना की जानकारी ली। उपनिरीक्षक रायचंद पुरसोढ़ा ने बताया कि परिजनों ने पूछताछ में करंट लगने से युवक की मौत हुई है। दोपहर को वह घर पर बल्ब लगा रहा था, तभी करंट की चपेट में आया गया। पुलिस ने मृत युवक की शिनाख्त अनिल नेगी (19) पुत्र महिपाल सिंह निवासी नवाबवाला, छिद्दरवाला के रुप में कराई है। मामले को संदिग्ध मानते हुए पुलिस ने जांच करने की बात कही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें