फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: चाकचौबंद व्यवस्था के लिए एक सुपर, दो जोन व 13 सेक्टर बनाए

Fri, 04 Apr 2025 01:26 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
चारधाम यात्रा के दौरान यातायात सहित अन्य व्यवस्थाएं चाकचौबंद रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने शहर क्षेत्र को एक सुपर जोन, दो जोन और 13 सेक्टरों में बांटा है। सीओ और निरीक्षक स्तर के अधिकारियों को इन क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी गई है। डायवर्जन रूट प्लान भी बनाया गया है।
विज्ञापन




बृहस्पतिवार को एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण किया। एसएसपी ने बैरकों व भोजनालय के रखरखाव, सफाई पर विशेष ध्यान देने तथा भोजनालय में भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। मालखाने के निरीक्षण के दौरान लंबित मालों की जानकारी ली और लंबित मालों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

पत्रकारों से वार्ता के दौरान एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान 13 दोपहिया मोबाइल स्कॉट भी गश्त करेगा। जिससे किसी भी घटना आदि पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच सके। व्यवस्थाएं चाकचौबंद बनाए रखने के लिए ऋषिकेश क्षेत्र को एक सुपर जोन, दो जोन और 13 सेक्टरों में बांटा गया है, जिसमें सीओ और निरीक्षक स्तर के अधिकारी प्रभारी के तौर पर तैनात रहेंगे।
विज्ञापन




एसएसपी ने बताया कि यातायात का दबाव अधिक होने पर हरिद्वार-ऋषिकेश नेशनल हाईवे पर डायवर्जन का प्लान भी बनाया गया है। गूगल मैप की वजह से अक्सर यात्रियों के परेशान होने की शिकायत भी मिलती है, जिस पर गूगल से वार्ता कर यात्रा काल में डायवर्जन प्वाइंट भी मैप पर अंकित कराए जाएंगे। इस दौरान एसपी देहात जया बलूनी, सीओ संदीप नेगी, कोतवाल प्रदीप राणा, एसएसआई विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें