आईडीपीएल साईं विहार क्षेत्र में किरायेदारों का सत्यापन करती पुलिस टीम।
- फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। कोतवाली पुलिस ने आईडीपीएल चौकी अंतर्गत साईं विहार क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया अभियान के दौरान पुलिस टीम ने कुल 312 सत्यापन किए। किराएदारों का सत्यापन न करने पर टीम ने 17 मकान मालिकों के चालन किए। जिनसे एक लाख 70 हजार रुपये का न्यायालय का चालान किए गए।
मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने चार उपनिरीक्षक, 14 कांस्टेबल, चार महिला कांस्टेबल और एक चीता मोबाइल पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि महाकुंभ के कारण इन दिनों क्षेत्र में असामाजिक तत्वों की सक्रियता बढ़ने की आशंका अधिक है। किराएदार के आढ़ में असमाजिक तत्व कोई अप्रिय घटना को अंजाम न दे इसके लिए पुलिस प्रशासन की ओर से नगर क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मकान स्वामियों को अपने किराएदारों का सत्यापन करना अनिवार्य है। अभियान आगे भी जारी रहेगा।