फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार, गाड़ी सीज

विज्ञापन
रायवाला पुलिस के हत्थे चढ़ा अवैध शराब तस्करी का आरोपी - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
रायवाला पुलिस ने शराब की अवैध बिक्री के खिलाफ अभियान चलाकर एक युवक को चार पेटी अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। तस्करी में प्रयुक्त वाहन को पुलिस ने सीज कर दिया। साथ ही आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अमरजीत सिंह रावत ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध शराब की बिक्री की रोकथाम व तस्करों की धरपकड़ के लिए विशेष रूप से अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बीते शुक्रवार की देर रात को चार पुलिस टीमों का गठन किया गया। इसमें से एक टीम ने सत्यनारायण मंदिर रायवाला के समीप एक कार को रोककर चेकिंग की तो कार के अंदर से चार पेटी अंग्रेजी शराब की बरामद हुई। थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद शराब की कीमत लगभग 30 हजार रुपये है। आरोपी की पहचान ओशो पुत्र राम सिंह निवासी चौदह बीघा ढालवाला थाना मुनिकीरेती टिहरी गढ़वाल हाल पता मकान मालिक दीपक चौधरी गली नंबर 25 शिवाजी नगर ऋषिकेश, देहरादून के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें