योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से उत्कल एक्सप्रेस, योगा एक्सप्रेस, प्रयागराज एक्सप्रेस, दून एक्सप्रेस, उदयपुर एक्सप्रेस, कोच्चिवली एक्सप्रेस, जम्मूतवी एक्सप्रेस का संचालन होता है।
दीपावली और अन्य त्योहारों पर हर कोई अपने घरों को जाना चाहता है। ऐसे में ट्रेनों में भी वेटिंग शुरू हो गई है। योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से अहमदाबाद तक जाने वाली योगा एक्सप्रेस में एक दिसंबर तक सीट फुल हैं। इस ट्रेन में 200 वेटिंग चल रही है।
विज्ञापन
योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से उत्कल एक्सप्रेस, योगा एक्सप्रेस, प्रयागराज एक्सप्रेस, दून एक्सप्रेस, उदयपुर एक्सप्रेस, कोच्चिवली एक्सप्रेस, जम्मूतवी एक्सप्रेस का संचालन होता है। इनमें योगनगरी से अहमदाबाद तक संचालित होने वाली ट्रेन योगा एक्सप्रेस में एक दिसंबर 200 वेटिंग चल रही है।
उदयपुर एक्सप्रेस में 28 नवंबर तक 100 से ऊपर वेटिंग चल रही है। कोच्चिवली एक्सप्रेस में 27 नवंबर तक 100 से अधिक वेटिंग चल रही है। दून-हावड़ा एक्सप्रेस में पांच नवंबर तक 100 से अधिक वेटिंग है, जबकि 15 नंबर के बाद यह वेटिंग 200 से अधिक हो जाएगी। प्रयागराज एक्सप्रेस और जम्मूतवी एक्सप्रेस में किसी प्रकार की वेटिंग नहीं है।
योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से संचालित होने वाली योगा एक्सप्रेस में एक दिसंबर तक सीट फुल हैं, इस ट्रेन में वर्तमान में 200 वेटिंग आ रही है। दून एक्सप्रेस में वर्तमान में 100 वेटिंग आ रही है, 15 नवंबर के बाद यह वेटिंग बढ़कर 200 हो जाएगी। अन्य ट्रेनों में वेटिंग चल रहा है।
- भानु प्रताप कंडारी, मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक, योगनगरी ऋषिकेशI