फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh: अहमदाबाद जाने वाली योगा एक्सप्रेस में एक दिसंबर तक सीट फुल, कई ट्रेनों में वेटिंग 200 के पार

Sun, 29 Oct 2023 04:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से उत्कल एक्सप्रेस, योगा एक्सप्रेस, प्रयागराज एक्सप्रेस, दून एक्सप्रेस, उदयपुर एक्सप्रेस, कोच्चिवली एक्सप्रेस, जम्मूतवी एक्सप्रेस का संचालन होता है।
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपावली और अन्य त्योहारों पर हर कोई अपने घरों को जाना चाहता है। ऐसे में ट्रेनों में भी वेटिंग शुरू हो गई है। योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से अहमदाबाद तक जाने वाली योगा एक्सप्रेस में एक दिसंबर तक सीट फुल हैं। इस ट्रेन में 200 वेटिंग चल रही है।

विज्ञापन


योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से उत्कल एक्सप्रेस, योगा एक्सप्रेस, प्रयागराज एक्सप्रेस, दून एक्सप्रेस, उदयपुर एक्सप्रेस, कोच्चिवली एक्सप्रेस, जम्मूतवी एक्सप्रेस का संचालन होता है। इनमें योगनगरी से अहमदाबाद तक संचालित होने वाली ट्रेन योगा एक्सप्रेस में एक दिसंबर 200 वेटिंग चल रही है।

Haridwar: बाहरी राज्यों में जाने वाले यात्री ध्यान दें, लंबी दूरी की इन ट्रेनों में नंवबर तक वेटिंग 100 के पार
विज्ञापन


उदयपुर एक्सप्रेस में 28 नवंबर तक 100 से ऊपर वेटिंग चल रही है। कोच्चिवली एक्सप्रेस में 27 नवंबर तक 100 से अधिक वेटिंग चल रही है। दून-हावड़ा एक्सप्रेस में पांच नवंबर तक 100 से अधिक वेटिंग है, जबकि 15 नंबर के बाद यह वेटिंग 200 से अधिक हो जाएगी। प्रयागराज एक्सप्रेस और जम्मूतवी एक्सप्रेस में किसी प्रकार की वेटिंग नहीं है।
विज्ञापन


योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से संचालित होने वाली योगा एक्सप्रेस में एक दिसंबर तक सीट फुल हैं, इस ट्रेन में वर्तमान में 200 वेटिंग आ रही है। दून एक्सप्रेस में वर्तमान में 100 वेटिंग आ रही है, 15 नवंबर के बाद यह वेटिंग बढ़कर 200 हो जाएगी। अन्य ट्रेनों में वेटिंग चल रहा है।
- भानु प्रताप कंडारी, मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक, योगनगरी ऋषिकेशI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें