फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: पुरानी लाइनें काटी, नई लाइन से नहीं मिल रहा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मूचक में पुरानी पेयजल लाइनों से पेयजल आपूर्ति बंद किए जाने पर स्थानीय निवासियों ने नाराजगी जताई है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि आपूर्ति बंद होने से दिक्कतें हो रही हैं। वहीं विभागीय अधिकारियों का कहना है कि नई लाइनों से पेयजल आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन




मारखम ग्रांट ग्राम पंचायत के धर्मूचक गांव में जल निगम की ओर से नई पेयजल योजना के तहत पानी आपूर्ति किया जाना है। धर्मूचक के लिए ट्यूबवेल और ओवरहेड टैंक भी बनाया गया है। जल निगम की ओर गांव के कई उपभोक्ताओं को योजना के तहत नई पेयजल लाइनों से जोड़ा गया है। धर्मूचक के 20-25 घरों में जल संस्थान की पुरानी पेयजल लाइनों से पानी की आपूर्ति होती रही है।

इधर नई योजना शुरू होने के बाद जल निगम ने जल संस्थान की पुरानी लाइनों को काट दिया। जिससे घरों में पानी नहीं पहुंचने से परेशानियां बढ़ गई। धर्मूचक निवासी सुरेन्द्र सिंह खालसा ने बताया कि बिना किसी को विश्वास में लिए पुरानी लाइनों से आपूर्ति बंद कर दी है। जिससे पिछले दो दिनों से लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। गर्मियां शुरू हो रही हैं ऐसे में विभाग को अव्यवहारिक निर्णय नहीं लेने चाहिए।
विज्ञापन




-

धर्मूचक गांव में नई योजना से पेयजल आपूर्ति की जा रही है। सभी घरों में नई योजना से पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। फिलहाल व्यवस्था बनाकर लोगों के घरों में पानी पहुंचाया जा रहा है। - अंजलि पंवार, जेई जल निगम
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें