फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: शराब की दुकान समेत 25 लोगों का पेयजल कनेक्शन काटा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जल संस्थान रानीपोखरी की टीम ने बुधवार और बृहस्पतिवार को पेयजल बिल जमा नहीं करने पर 25 लोगों के पेयजल कनेक्शन काटे। इसमें दो लाख 93 हजार रुपये बकाया होने पर रानीपोखरी शराब की दुकान का कनेक्शन भी काट दिया।
विज्ञापन




जल संस्थान ने बकाया वसूली के लिए पिछले दो दिनों से रानीपोखरी क्षेत्र में अभियान चलाया है। जल संस्थान के अधिकारियों ने कहा कि देसी और अंग्रेजी शराब दुकान संचालक का पेयजल कनेक्शन भी काटा गया है। दुकान संचालक आसपास के होटल, ढाबे आदि चलाने वालों को भी पानी दे रहा था। शराब की दुकान संचालक ने दो सालों से बिल नहीं भरा था। कनिष्ठ अभियंता राम कुमार यादव ने बताया कि उपभोक्ता बकाया जमा कर पेयजल कनेक्शन कटने से बचा सकते हैं। टीम में सहायक अभियंता ज्योति कोटनाला, राजस्व निरीक्षक प्रकाश लोधी, प्रशासनिक अधिकारी राजेंद्र बिष्ट, दाताराम रयाल, शिवप्रसाद शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें