फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण की जांच करने पहुंचे अधिकारी

विज्ञापन
यमकेश्वर डांडा मंडल में निर्माणाधीन सड़क की जांच करते प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिकारी - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
यमकेश्वर डांडामंडल के ग्रामीणों की घटिया सड़क निर्माण की शिकायत पर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के सहायक अभियंता दिनेश रावत व अवर अभियंता अमित शर्मा जांच के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन धारकोट, देवराना, तिमल्याणी सड़क का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता बचन सिंह बिष्ट ने कहा कि इससे पूर्व भी कई बार पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को यहां के जनप्रतिनिधियों ने समय-समय पर खराब निर्माण की जानकारी से अवगत कराया गया। इसके बावजूद किसी भी अधिकारी ने जनप्रतिनिधियों की नहीं सुनी। इस दौरान सड़क निर्माण की गुणवत्ता की जांच की गई तो अधिकारियों के सामने की सड़क की गुणवत्ता की पोल खुल गई। ग्रामीणों के सवाल जवाब करने पर अधिकारी बगले झांकने को मजबूर हो गए।
कई जगह रोड़ी गिट्टी ही नदारद
सामाजिक कार्यकर्ता बचन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में क्षेत्र पंचायत सदस्य विजेंद्र पंवार, प्रधान प्रतिनिधि जगमोहन सिंह, बिजेंद्र खत्री, संजू नेगी, गणेश कुकरेती आदि की मौजूदगी में सड़क निर्माण का जायजा लिया गया। इस दौरान पाया गया कि सड़क निर्माण में कई जगह रोड़ी गिट्टी का प्रयोग ही नहीं किया जा रहा है। जेसीबी के माध्यम से वहीं से पहाड़ खोद कर सीधे बिछाया जा रहा है। उसी पर रोलर चलाकर सीधे डामरीकरण किया जा रहा है। नियमानुसार पहले सड़क चौड़ी करके एक कोड मोटी गिट्टी, दूसरा कोड मीडियम गिट्टी व उसके ऊपर मिट्टी डालकर रोलर चलाया जाना चाहिए था
विज्ञापन

कार्रवाई की बजाए लीपापोती
सहायक अभियंता दिनेश रावत व अवर अभियंता अमित शर्मा ने कहा कि सड़क निर्माण में जो कार्य किया गया है उसमें सुधार किया जाएगा। इसके लिए संबंधित ठेकेदार का भुगतान रोक दिया जाएगा। जन प्रतिनिधियों ने मौके पर ही चेतावनी दी है कि अगर अब भी सड़क निर्माण में गड़बड़ी पाई गई तो सड़क निर्माण कार्य की उच्च स्तरीय जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें