फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: ओबीसी मोर्चा ने फूंका राहुल गांधी का पुतला

Sun, 24 May 2026 02:01 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में भाजपा ओबीसी मोर्चा स्वर्गाश्रम मंडल ने प्रदर्शन कर राहुल गांधी का पुतला फूंका।
विज्ञापन




भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष भरत लाल, मंडल अध्यक्ष संजीव वर्मा, जिला उपाध्यक्ष गौतम वर्मा ने कहा कि पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर राहुल गांधी की टिप्पणी अत्यंत निंदनीय है। कांग्रेस लगातार लोकतांत्रिक मर्यादाओं को तार-तार कर रही है। इसे देश की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी। भाजपा कार्यकर्ता इस तरह की ओछी राजनीति का लोकतांत्रिक तरीके से पुरजोर विरोध करते रहेंगे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश का प्रत्येक राष्ट्रवादी नागरिक पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ खड़ा है और कांग्रेस की जनविरोधी मानसिकता का लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देता रहेगा। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री जितेंद्र धाकड़, मंडल महामंत्री संजीव प्रजापति, मोहन नागर, रिंकू वर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्षा विनीता नौटियाल, पूजा आर्या, शुभम सिंघल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें