- आंदोलनकारियों ने कहा- लिखित आश्वासन मिलने पर ही आंदोलन स्थगित किया जाएगा
ऋषिकेश। एम्स में एम्स एससी/एसटी कर्मचारी कल्याण संघ से जुड़े नर्सिंग अधिकारियों का कार्य बहिष्कार तीसरे दिन भी जारी रहा। हालांकि एम्स प्रशासन ने आंदोलित नर्सिंंग अधिकारियों को सकारात्मक आश्वासन दिया है। वहीं आंदोलनकारियों का कहना है कि लिखित आश्वासन मिलने पर ही आंदोलन स्थगित किया जाएगा।
एम्स एससी/एसटी कर्मचारी कल्याण संघ से जुड़े करीब 300 से अधिक नर्सिंग अधिकारी बीते सोमवार से कार्य बहिष्कार पर हैं। एसएनओ प्रवीन भंडारी ने बताया कि कर्मचारियों का आरोप है कि एम्स प्रशासन ने एसएनओ से एएनएस पदों पर पदोन्नति के लिए बीते 10 अक्तूबर को डीपीसी आयोजित की लेकिन इस डीपीसी प्रक्रिया के दौरान आरक्षण रोस्टर लागू नहीं किया गया जिससे आरक्षित वर्ग के करीब 53 नर्सिंग अधिकारी व 11 एसएनओ पदोन्नति से वंचित रह गए। भंडारी ने बताया कि बुधवार को एम्स प्रशासन ने इस संंबंध में सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। हांलाकि इस संबंध में प्रशासन की ओर से आंदोलित कर्मियों को लिखित में आश्वासन नहीं मिला है। लिखित आश्वासन मिलने पर आंदोलन स्थगित किया जाएगा।
- आंदोलित नर्सिंग अधिकारियों से वार्ता की गई है। जो सकारात्मक रही है। आंदोलित नर्सिंग अधिकारियों को काम पर लौटने के लिए कहा गया है।- डॉ. श्रीलॉय मोहंती, पीआरओ, एम्स।