एम्स में आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते वक्ता।
- फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। एम्स ऋषिकेश में डिपार्टमेंट ऑफ नर्सिंग सर्विसेस की ओर से प्रेशर इंजरी एविडेंस बेस्ड नर्सिंग एप्रोच विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें उन्होंने प्रतिभागियों को प्रेशर इंजरी की तत्काल पहचान, बचाव व उपचार के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर एम्स निदेशक प्रो. रवि कांत ने बताया कि प्रेशर इंजरी मैनेजमेंट को अंतरराष्ट्रीय स्तर की दक्षता लाने के लिए एम्स प्रयासरत है। इसके लिए अंतरराष्ट्रीय मानक के तहत संस्थान में नर्सिंग ऑफिसर तैयार किए जा रहे हैं। कार्यशाला को डीन एकेडमिक प्रो. मनोज गुप्ता, डीएचए प्रो. यूबी मिश्रा व फोरेंसिक मेडिसिन विभागाध्यक्ष प्रो. वीके बस्तिया ने संयुक्तरूप से शुरू किया। डीन एकेडमिक प्रो. मनोज गुप्ता ने कहा कि हॉस्पिटल में प्रेशर इंजरी मैनेजमेंट व ट्रीटमेंट में नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। जिसे संबंधित पेशे से जुड़े लोगों को ठीक से समझने की आवश्यकता है। प्रो. यूबी मिश्रा ने प्रेशर इंजरी के इतिहास पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर संस्थान के पीएमआर विभाग की डॉ. राजलक्ष्मी अय्यर, डिपार्टमेंट ऑफ बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी की डॉ. मधुबरी वाथुल्या, एएनएस कमलेश, वंदना, डॉ. अनुभा अग्रवाल, डॉ. प्रदीप अग्रवाल, डॉ. मनीष शर्मा, एएनएस पुष्पा, कल्पना, जितेंद्र, ज्योतिष, नर्सिंग ऑफिसर अज्जो उन्नीकृष्णन, पंकज पुनजोत आदि मौजूद थे।