फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: एनएसयूआई ने एमडीडीए कार्यालय काे घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
एनएसयूआई ने आशुतोष नगर स्थित एमडीडीए शाखा कार्यालय का घेराव किया। कार्यकर्ताओं ने एमडीडीए अधिकारियों पर पक्षपात पूर्ण कार्यशैली का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। साथ ही शहर के अवैध निर्माणों पर जल्द कार्रवाई नहीं होने पर शहरी विकास मंत्री के आवास का घेराव करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


बुधवार को एमडीडीए कार्यालय में प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई महानगर अध्यक्ष हिमांशु जाटव ने कहा कि एमडीडीए अवैध निर्माणों पर ईमानदारी से कार्रवाई करने का दावा करता है। लेकिन बीते काफी समय से विभागीय अधिकारी दोहरा मानक अपनाते हुए कार्रवाई कर रहे हैं। कहा कि एमडीडीए अधिकारियों ने कुछ दिन पूर्व भरत विहार में एक पांच मंजिला भवन सील किया, जबकि उसके बराबर में छह मंजिला भवन अभी भी लगातार बिना मानचित्र के बेरोकटोक बन रहा है।
हरिद्वार मार्ग पर नगर निगम कार्यालय के सामने 100 गज से कम भूमि पर पांच मंजिला भवन बिना मानचित्र के बन रहा है। कई बार लिखित शिकायत पर भी एमडीडीए की ओर से इन अवैध निर्माणों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने अवैध निर्माण कार्यों पर जल्द कार्रवाई नहीं होने पर शहरी विकास मंत्री के आवास का घेराव करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें