ऋषिकेश। पं. ललित मोहन शर्मा श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय परिसर ऋषिकेश में साफ-सफाई और मच्छरों के प्रकोप से बचाव के लिए मंगलवार को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने विशेष अभियान चलाया। नगर निगम ऋषिकेश के सहयोग से कॉलेज परिसर में फॉगिंग और कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराने के साथ ही सफाई की गई।
पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष व एनएसयूआई महानगर अध्यक्ष हिमांशु जाटव ने बताया कि परिसर में गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप लगातार बढ़ रहा था। नगर निगम से समन्वय बनाकर यह पहल की गई। छात्र नेता रेहन बंदोलिया ने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर और सुरक्षित शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराना भी संगठन की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर मानसी सती, शिवानी नेगी, सृष्टि रमोला, प्रिया बर्थवाल, दीपक कुशवाहा, ऋषि शुक्ला सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।