फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: महिलाओं ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। रेलवे रोड स्थित एक होटल में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री एवं टिहरी जिला प्रभारी कविता शाह के नेतृत्व में तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सजकर तीज की खुशियां मनाईं और लोक संस्कृति एवं परंपराओं की झलक प्रस्तुत की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट, प्रदेश महामंत्री हिमानी डिमरी वैष्णव और सरोज डिमरी ने किया। इस दौरान हरे रंग के पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाएं समारोह का विशेष आकर्षण रहीं। प्रदेश मंत्री भाजपा महिला मोर्चा कविता शाह ने कहा कि तीज महोत्सव मातृशक्ति और बहनों के साथ हमारी समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं और नारी शक्ति के उत्सव को मनाने का अवसर है। तीज का पर्व प्रेम, सौहार्द, उमंग और हमारी सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। इस अवसर पर अंजू रस्तोगी, मंजू बडोला, विमला रावत, प्रिंसी रावत, संगीता चौधरी, सीमा रानी, दुर्गा जिंदल, अंशु आहूजा, अंजली अरोड़ा, शशि मिश्रा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें