फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर बेलगाम दौड़ रहे खनन से लदे वाहन

Wed, 09 Dec 2015 01:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
खनन सामग्री की आवाजाही में लगे वाहन सड़कों पर तेज और अनियंत्रित गति से दौड़ रहे हैं। इन वाहनों की चपेट में आने से लोग चोटिल हो रहे हैं जिससे आक्रोश पनप रहा है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से ऐसे वाहनों पर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन


नदियों से उपखनिज लदे वाहन क्षेत्र की सड़कों पर बेकाबू दौड़ रहे हैं। लोग आएदिन इन वाहनों की चपेट में आने से चोटिल हो रहे हैं। खत्ता दौडबसी मार्ग पर कुछ दिनों पूर्व खनन सामग्री लेकर आ रहे एक ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।

तब तहसील प्रशासन और पुलिस ने तेज गति से वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई का भरोसा दिया था। बीते रोज भी ट्यूशन पढ़कर लौट रहे अमरदीप खालसा (18) पुत्र सुरेंद्र खालसा निवासी धर्मूचक की बाइक को ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी और फरार हो गया। घटना के बाद लोगों में आक्रोश पनप रहा है।
विज्ञापन


सामाजिक कार्यकर्ता वीरेंद्र कुमार और सुदेश सहगल ने कहा कि खनन सामग्री की आवाजाही करने वाले वाहनों पर विभागीय अंकुश नहीं होने से मनमानी कर रहे हैं। सड़कों पर रात-दिन तेज गति से वाहनों को दौड़ा रहे हैं जो दुघर्टनाओं का कारण बन रहे हैं। ऐसे वाहन खत्ता, केशवपुरी बस्ती, राजीवनगर बस्ती और मिल रोड आदि क्षेत्रों में अधिक देखे जा सकते है। कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक विक्रम रावत ने बताया कि पुलिस सड़कों पर तेज गति से वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई करने के लिए अभियान चलाई रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें