फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजिस्ट्री से रोक हटने पर जश्न मनाया

Tue, 22 Dec 2015 01:28 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निकाय क्षेत्र में भूमि की रजिस्ट्री पर चार साल से लगी रोक हटाने संबंधी हाईकोर्ट के आदेश पर नगरवासियों ने जश्न मनाया। प्रॉपर्टी डीलर्स, विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाजे-गाजे के साथ आतिशबाजी की और मिठाई बांटी। लोगों ने न्यायालय के निर्णय की सराहना की।
विज्ञापन


कहा कि इससे वर्षों से परेशान लोगों, कारोबारियों को बड़ी राहत मिली है। सोमवार शाम तिलक रोड स्थित कार्यालय में सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश कोठारी के नेतृत्व में स्थानीय नागरिकों ने रजिस्ट्री पर हाईकोर्ट द्वारा लगाई गई रोक के हटने पर हर्ष जताया और आतिशबाजी के साथ मिष्ठान वितरित कर खुशी का इजहार किया।

उन्होंने कहा कि रजिस्ट्री पर रोक लगने से हजारों लोग जमीन की खरीद नहीं कर पा रहे थे। लिहाजा उक्त निर्णय के खिलाफ उन्होंने चार महीने पूर्व हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। जिस पर न्यायालय द्वारा जनपक्षीय निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


जश्न मनाने वालों में विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, दीपक चुग, सतीश कालड़ा, ललित मिश्रा, हर्षित मलिक, निशांत मलिक, अब्दुल रहमान, जयदत्त शर्मा, अनिल कुकरेती, गंगा सिंह, रमाकांत गुप्ता, यादवराम, राजेश अरोड़ा, गंगाराम आडवाणी, भगतराम कोठारी, धीरज मखीजा, जितेंद्र अग्रवाल, कपिल गुप्ता, विजय गर्ग, गोपाल सती, विवेक तिवाड़ी, आशीष, शिवमोहन मिश्रा, पंकज गुप्ता मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें