फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच कमरों में चलती हैं छह कक्षाएं

Tue, 22 Dec 2015 01:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय प्राथमिक विद्यालय ढालवाला में क्लास रूम के अभाव में छह कक्षाएं पांच कमरों में जैसे तैसे संचालित की जाती हैं। कक्षा पांच के बच्चे बरसात के दिनों को छोड़कर साल के अन्य महीनों में जर्जर भवन में जोखिम उठाकर पढ़ने का विवश हैं। मगर यहां पर्याप्त जगह होने के बावजूद नये कक्षों के निर्माण की ओर शिक्षा विभाग गौर नहीं कर रहा।
विज्ञापन


टिहरी प्रशासन भी विद्यालय में कक्षों की कमी से शिक्षकों को बच्चों को हो रही दिक्कत के समाधान की ओर ध्यान नहीं दे रहा है। गौरतलब है कि ढालवाला राजकीय प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक से पांच तक की छह क्लासें हैं। कक्षा एक में छात्र संख्या कमरों के आकार से कहीं अधिक होने से दो कक्षाएं संचालित की जाती हैं।

जबकि उक्त छह कक्षाओं को चलाने के लिए यहां महज पांच कमरे ऐसे हैं जो ठीकठाक अवस्था में हैं। ऐसे में बारिश के दिनों में कक्षा एक के दोनों सेक्शन में अध्ययनरत 51 बच्चों को एक कमरे में भर दिया जाता है। विद्यालय में बारिश के दिनों को छोड़कर पांचवीं क्लास एक पुराने जर्जर भवन में संचालित होती है।
विज्ञापन


जहां उन्हें पढ़ने के लिए खतरा मोल लेना पड़ता है। बरसात में पानी टपकने से कक्षा कक्ष बैठने लायक नहीं होता। विद्यालय प्रबंधन इस क्लास को इस दौरान कक्षा एक के बी सेक्शन के कमरे में शिफ्ट कर देता है। जबकि बी सेक्शन के बच्चों को कक्षा एक ए सेक्शन में शिफ्ट कर दिया जाता है।

बावजूद इसके शिक्षा विभाग यहां पर्याप्त स्थान होने के बावजूद विद्यालय में जरूरत के मुताबित क्लास रूम नहीं बनवा रहा। जबकि इस बाबत विद्यालय की ओर से महकमे को वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए जीर्णशीर्ण भवन को डिस्मेंटल कर नये क्लास रूम का निर्माण नहीं करा रहा है। जिससे बच्चों को परेशानी के साथ ही जोखिम भी उठाना पड़ रहा है। इससे उनकी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें