फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी से भरे जा रहे हाईवे के गड्ढे

Mon, 29 Feb 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
आर्थिक तंगी से जूझ रही नेशनल हाईवे निर्माण कंपनी बदरीनाथ हाइवे पर बने हगरे गड्ढों की मरम्मत की बजाए उन्हें मिट्टी डालकर ढक रही है। अमर उजाला में छपी खबर का संज्ञान लेते हुए कार्यदायी संस्था रायवाला बाजार में हाईवे पर एक केवल एक जगह मिट्टी डालकर चलनी बनी।
विज्ञापन


वहीं, स्थानीय व्यापारियों ने गड्ढों में मिट्टी डालने का विरोध किया। रायवाला में नेशनल हाईवे पर रेलवे स्टेशन और पेट्रोल पंप के सामने बने गहरे गड्ढों की समस्या को अमर उजाला ने रविवार को ‘बदरीनाथ हाईवे पर निर्माण कार्य ठप’ शीर्षक से प्रमुखता से उठाया था।

इसके बाद जागे कार्यदायी संस्था के कर्मी गड्ढों को मिट्टी से ढकने का कामचलाऊ कार्य करते नजर आए। आर्थिक तंगी झेल रही कंपनी के कर्मी भुगतान नहीं मिलने से हड़ताल पर हैं। लिहाजा जो कर्मी मरम्मत करने आए वे केवल एक गड्ढे को भरकर चले गए।
विज्ञापन


हाईवे पर ऋषिकेश से आने वाले वाहनों को रेलवे स्टेशन के पास वाले गड्ढे पर पर मिट्टी डाले जाने से कुछ निजात तो मिली। लेकिन पेट्रोल पंप के पास बने गड्ढे के कारण लोगों को अभी हिचकोले खाने पड़ रहे हैं। वहीं, स्थानीय व्यापारियों ने मिट्टी से गड्ढे भरने को लेकर संस्था का विरोध किया।

अमर सिंह, रिजवान अली और गुड्डू सेमवाल ने कहा कि डाली जा रही मिट्टी कुछ ही दिनों में धूल के गुबार के साथ लोगों को और परेशान करेगी।


हाईवे पर गहरे गड्ढों की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो कंपनी को शीघ्र इनकी मरम्मत के लिए कहा जाएगा। -प्रदीप गुर्साइं, परियोजना निदेशक नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया, देहरादून परिक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें