फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा को निर्मल बनाने में सबका सहयोग जरूरी

Tue, 29 Nov 2016 01:53 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय ऊर्जा सचिव अंजू भल्ला और डीआरडीओ निदेशक राधा कृष्ण सोमवार शाम परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंचे। आश्रम में उन्होंने स्वामी चिदानंद सरस्वती से मुलाकात कर आश्रम की गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने गंगाघाट पर आयोजित सांध्यकालीन गंगा आरती में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


आश्रमाध्यक्ष ने उन्हें रुद्राक्ष का पौधा भेंट कर सम्मानित किया। केंद्रीय ऊर्जा सचिव ने कहा कि गंगा की निर्मलता, स्वच्छता से उनका मन आनंदित हो गया है। गंगा को निर्मल बनाने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है। मौका मिलेगा तो परिवार के साथ मोक्षदायिनी के दर्शन करने आऊंगी। इस मौके पर टीएचडीसी उपप्रबंधक विवि जितेंद्र जोशी, साध्वी भगवती सरस्वती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें