बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारी पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाते मुख्य अतिथि।
- फोटो : amar ujala
बार एसोसिएशन ऋषिकेश के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। बृहस्पतिवार को कोर्ट परिसर स्थित बार भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य चुनाव अधिकारी संजीव पांडेय और सहायक चुनाव अधिकारी सुनील नवानी ने निर्वाचित अध्यक्ष रतनमणी नौटियाल, उपाध्यक्ष अतुल यादव, महासचिव खुशहाल सिंह कलूड़ा, संयुक्त सचिव पुष्कर बंगवाल, कोषाध्यक्ष अजय वर्मा, पुस्तकालयाध्यक्ष रितु भट्ट रतूड़ी, ऑडिटर विजेंद्र कुकरेती को शपथ दिलाई।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शपथ ली कि म़ैं पद की गरिमा के अनुरूप कार्य करुंगा। नवनिर्वाचित अध्यक्ष नौटियाल ने कहा कि वकीलों के चैंबर और अन्य समस्या के समाधान का प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम में अपर जिला जज एसएमडी दानिश, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रजनी शुक्ला, अपर पारिवारिक न्यायाधीश अरविंद नाथ त्रिपाठी, न्यायिक मजिस्ट्रेट अभिषेक श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष बार एसोसिएशन राजेंद्र सजवाण, मोहन पैन्यूली, नवीन रावत, ऋषि अंथवाल, पीडी त्यागी, चौधरी ओंकार सिंह, शीशराम कंसवाल आदि मौजूद थे।