फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: 2.40 करोड़ की लागत से निगम क्षेत्र में बनेंगे नए शौचालय

विज्ञापन
07 निगम क्षेत्र में इस तरह बनाए जाएगें पिंक टॉयलेट।संवाद
विज्ञापन
- बढ़ती आबादी और पर्यटकों की संख्या को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने बनाई योजना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। शहर क्षेत्र में नगर निगम 2.40 करोड़ की लागत से सार्वजनिक शौचालय बनाने जा रहा है। इनमें पिंक शौचालय भी शामिल होंगे। निर्माण कार्य के लिए स्थान भी चयनित कर लिए गए हैं।
नगर निगम शहर को स्वच्छ और सुव्यवस्थित बनाने के लिए बड़ा कदम उठाने जा रहा है। बढ़ती आबादी और लगातार बढ़ रहे पर्यटकों की संख्या को ध्यान में रखते हुए शहर में नए सार्वजनिक शौचालय बनाने की योजना को अंतिम रूप दे दिया है। इसके लिए 2.40 करोड़ का बजट निर्धारित किया गया है। शौचालय निर्माण के लिए योग नगरी रेलवे स्टेशन, सीमा डेंटल के पास, एम्स के समीप, बैराज तिराहा, आईएसबीटी–चंद्रभागा आदि स्थानों पर भूमि चिह्नित की गई है। इनमें कई स्थानों पर पिंक टॉयलेट भी बनाए जाएंगे। ताकि महिला यात्रियों व स्थानीय महिलाओं को बेहतर सुविधा मिल सके। नगर निगम प्रशासन का कहना है कि शहर में सार्वजनिक शौचालयों की कमी के कारण पर्यटकों और स्थानीय लोगों को अक्सर परेशानी का सामना करना पड़ता था। इस संबंध में बार–बार शिकायतें भी मिल रही थीं। इसी को देखते हुए नए स्थानों को चिह्नित कर निर्माण शुरू किया जाएगा। चंद्रभागा पुल के समीप कई वर्षों से क्षतिग्रस्त पड़े शौचालयों का भी पुनर्निर्माण किया जाएगा और उन्हें भी पिंक टॉयलेट के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे आईएसबीटी से बाजार आने–जाने वालीं महिलाओं को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- निगम क्षेत्र में शौचालय की कमी को देखते हुए कुछ जगह चिह्नित किए गए हैं, जहां हाईटेक और पिंक टॉयलेट बनाए जाएंगे। इसका प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। - गोपाल राम बिनवाल, नगर आयुक्त, ऋषिकेश।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें