फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: जन्म से चार पैर वाले मासूम की सर्जरी कर बचाया जीवन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जन्म से एक बच्चे के चार पैर थे और शरीर भी विकृत था। जिसे एम्स के चिकित्सकों की टीम ने सर्जरी के माध्यम से एक सुविकसित और सुडौल स्वरूप दिया है। असामान्य शरीर वाला यह बच्चा अब सामान्य बच्चों की तरह ही जीवन जी सकेगा।



बीते छह मार्च को एक माता-पिता अपने नौ माह के बच्चे को लेकर एम्स की पीडियाट्रिक सर्जरी की ओपीडी में पंहुचे। मासूम के असामान्य स्वरूप को देखकर हर कोई चौंक गया। अविकसित और विकृत स्वरूप के कारण इस बच्चे के मां-पिता परेशान थे। साथ ही बच्चा भी शारीरिक तौर से बहुत कष्ट में था।
विज्ञापन


पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की हेड प्रो. सत्या श्री ने बताया कि बच्चे के दो पैर सामान्य थे, जबकि दो अन्य पैर असामान्य स्थिति में थे। इसके अलावा उसकी रीढ़ की हड्डी के ऊपरी पृष्ठ में सूजन भी बनी थी। बच्चे का जन्म उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में हुआ है। माता-पिता की यह चौथी संतान है।



बच्चे की विकृत अवस्था देख चिकित्सकों की टीम ने शरीर को सुविकसित बनाने के लिए व्यापक स्तर पर मेडिकल तैयारी की और अन्य संबंधित विभागों के चिकित्सकों से भी सलाह कर योजना को अंतिम रूप दिया।

पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की सर्जन डाॅ. इनोनो योशू ने बताया कि यह सर्जरी किसी चुनौती से कम नहीं थी। बताया कि सामान्य व्यक्ति के शरीर में दो किडनी होती हैं। लेकिन इस बच्चे के शरीर में किडनी भी एक ही है। ऐसे में लगभग आठ घंटे तक चली बेहद जटिल सर्जरी के दौरान सर्जिकल टीम को बच्चे के जीवन से संबंधित सभी मामलों में बहुत गंभीरता बरतनी पड़ी।



सर्जरी के तीन सप्ताह तक बच्चे को चिकित्सीय टीम की निगरानी में रखने के बाद स्थिति पूरी तरह सामान्य पाए जाने पर उसे कुछ दिन पहले अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। एम्स निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने सर्जरी करने वाले चिकित्सकों की टीम की सराहना की। कहा कि विशेषज्ञ चिकित्सकों की ओर से की गई यह सर्जरी किसी उपलब्धि से कम नहीं है।

-



सर्जरी टीम में इन विभागों के चिकित्सक रहे शामिल

जटिल सर्जरी करने वाली टीम में पीडियाट्रिक सर्जरी, पीडियाट्रिक विभाग, ऑर्थोपेडिक, प्लास्टिक सर्जरी, न्यूरो सर्जरी, इंटरवेशन रेडियोलाॅजी और एनेस्थीसिया विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सक शामिल रहे।
विज्ञापन




-

दूसरा भ्रूण रह गया अविकसित



जन्म के समय इस बच्चे को देख परिवार वाले घबरा गए थे। पहले उन्होंने बच्चे को मुजफ्फरनगर के विभिन्न अस्पतालों में दिखाया। एम्स के चिकित्सकों का कहना है कि इस बच्चे को जुड़वां होना था। लेकिन मां के गर्भ में विकसित होते समय कुछ विकृति आ गई। संभवत एक भ्रूण का विकास हुआ और दूसरा भ्रूण अविकसित रह गया। दूसरे बच्चे का गर्भ में केवल शरीर का नीचे का हिस्सा ही बन पाया। वह शरीर भी पहले बच्चे में जुड़ता चला गया। इसलिए यह बच्चा विकृत स्वरूप में पैदा हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें