राज्य महिला आयोग अध्यक्ष सरोजनी कैंतुरा ने कहा कि समाज में महिलाओं और युवतियों के लिए आत्मरक्षा जरूरी है। छात्राओं को शासन-प्रशासन की ओर से आयोजित होने वाले प्रशिक्षण शिविर में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करना चाहिए। राज्य महिला आयोग और पौड़ी पुलिस प्रशासन की ओर से शुरू किए गए शिविर में छात्राओं से स्कूल और आसपास समाज में महिलाओं को मार्शल आर्ट्स की जानकारी देने का आह्वान किया। कहा कि महिलाओं को आत्मसुरक्षा के लिए आत्मनिर्भर बनना जरूरी है।
सोमवार को परमार्थ निकेतन योगा हॉल में आयोजित पांच दिवसीय आत्मरक्षा सबसे बड़ी सुरक्षा शिविर का समापन हो गया। शिविर में यमकेश्वर ब्लॉक के 15 स्कूलों से प्रतिभाग कर रही 180 छात्राओं ने मार्शल आर्ट्स का डेमो प्रशिक्षण किया। प्रतिभागियों को राज्य महिला आयोग और पुलिस की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। परमार्थ निकेतन के आश्रम अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि ने राज्य महिला आयोग अध्यक्ष सरोजनी कैंतुरा और पौड़ी एसएसपी निवेदिता कुकरेती को रुद्राक्ष का पौधा भेंट कर सम्मानित किया।
मौके पर राज्य महिला आयोग सचिव रविंद्री मंद्रवाल, लक्ष्मणझूला थानाध्यक्ष अमरजीत सिंह, उपनिरीक्षक जितेंद्र चौहान, कन्हैयालाल, इंद्रप्रकाश अग्रवाल, भगत सिंह पयाल, राममहेश मिश्र, जयेश झा, रुदल यादव, धन सिंह राणा, आदेश तोमर, सुशील कोठियाल, हरिओम, जितेंद्र पंवार, राजेश सेमल्टी, भूपेंद्र सिंह, जगमोहन सिंह राणा, माधव अग्रवाल, संजू रावत, पार्वती नेगी आदि मौजूद थे।