फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल गेम्स : बीच हैंडबाल में सेमीफाइनल मुकाबले आज

Thu, 30 Jan 2025 01:03 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय खेलों के तहत शिवपुरी में आयोजित बीच हैंडबाल प्रतियोगिता के तीसरे दिन आठ मुकाबले खेले गए। जिसमें राजस्थान, एसएससीबी, केरल, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़ और असम ने अपने-अपने मुकाबले जीते। बृहस्पतिवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन




पुरुष वर्ग में पहला मुकाबला राजस्थान और आंध्र प्रदेश के मध्य हुआ। यह मुकाबला राजस्थान के नाम रहा। राजस्थान की टीम से बलधारी ने अच्छा प्रदर्शन किया। दूसरा मुकाबला पुरुष वर्ग में एसएससीबी (स्पोर्ट्स सर्विसेज कंट्रोल बोर्ड) और उत्तराखंड के मध्य हुआ। यह मुकाबला एसएससीबी के नाम रहा। दीपक अहलावत ने अच्छा प्रदर्शन किया।



तीसरा मुकाबला महिला वर्ग में केरल और पश्चिम बंगाल के मध्य हुआ। यह मुकाबला केरल की टीम ने जीता। केरल की अल्फांजो बीजू ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। चौथा मुकाबला महिला वर्ग में हरियाणा और उत्तराखंड के मध्य हुआ। यह मुकाबला हरियाणा के नाम रहा। सबसे अच्छा प्रदर्शन हरियाणा की प्राची ने किया।
विज्ञापन


पांचवां मुकाबला पुरुष वर्ग में उत्तर प्रदेश और गोवा के मध्य हुआ। यह मुकाबला उत्तर प्रदेश की टीम ने जीता। यूपी के शुभम ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया। छठवां मुकाबला पुरुष वर्ग में झारखंड और तेलंगाना के मध्य हुआ। यह मुकाबला झारखंड के नाम रहा। झारखंड के मोहम्मद शाहरुख अनवर ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया।



सातवां मुकाबला महिला वर्ग में गोवा और छत्तीसगढ़ के मध्य हुआ। यह मुकाबला छत्तीसगढ़ के नाम रहा। छत्तीसगढ़ की काजल ने टीम में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। आखिरी मुकाबला महिला वर्ग में असम और महाराष्ट्र के मध्य हुआ। यह मुकाबला असम की टीम ने जीता। असम की तराली ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इस अवसर पर सुनील भारद्वाज, अर्जुन प्रसाद, हितिक, शहजाद, मानव चावला, जयप्रकाश कुकरेती, दिव्यांशु मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


-



ये टीमें पहुंचीं सेमीफाइनल में



महिला वर्ग : हरियाणा, चंडीगढ़, केरल और असम



पुरुष वर्ग : एसएससीबी, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और राजस्थान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें