कोटद्वार विधायक और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूडी अपने जन्मदिन पर नीलकंठ धाम पहुंची और रुद्राभिषेक किया। उनके अनुष्ठान में श्रद्धालुओं और गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया और प्रदेश की समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि भगवान नीलकंठ महादेव की कृपा से प्रदेश की जनता की सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ है। वह सदैव क्षेत्रवासियों के कल्याण के लिए समर्पित रहेगी और प्रदेश के विकास के लिए कार्य करती रहेंगी। इस मौके पर अश्विनी गुप्ता, विजेंद्र बिष्ट, जीतू अवस्थी, धर्मवीर पंवार, अल्केश कुकरेती, सुरजीत राणा, धनवीर पंवार आदि मौजूद रहे।