पुष्पा बडेरा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ढालवाला में एक दिवसीय खो-खो और कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अंडर-14 वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में नमन और अंडर-17 वर्ग में सचिन की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रधानाचार्य विजय बडोनी ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए खेलों का होना आवश्यक है। खेल छात्रों के मध्य टीम वर्क, बेहतर तालमेल और अनुशासन को बढ़ावा देते हैं। मांसपेशियों की ताकत, फेफड़ों की क्षमता और मानसिक संतुलन को बेहतर बनाते हैं।
अंडर-14 वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में नमन, ईशान, और सुजल की टीम ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 वर्ग में सचिन रावत, नैतिक गुप्ता और प्रियांशु की टीम ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।
खो-खो अंडर-14 वर्ग में अंशुल, अंशु मेवाड़, वीर, शिवम, मुकेश, मनीष शुभम, आदेश, कार्तिक की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 में अमन, सागर, मधुर, मोहित, आयुष, दिव्यांश, अनीश, नितिन, आदित्य, दिव्यांशु रावत की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
अंडर-19 में दिव्यांशु, अक्षय, आदित्य, प्रियांशु, साहिल मैथानी, मनीष, आयुष मैथानी, मोहित नकोटी, अनुराग रावत, हिमांशु की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता टीम को विद्यालय की ओर से पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर वीरेंद्र किशोर गौड़, दिनेश चंद्र सकलानी, नवनीश शर्मा, प्रभाकर भट्ट, सुनील कुमार राजपूत, आशीष चौहान, बिशन सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।