फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: त्रिवेणी घाट परिसर में आरआरआर शुरू

विज्ञापन
08 त्रिवेणी घाट पर जरूरतमंदो को कपड़े वितरित करते मेयर शंभूपासवान और नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवा
विज्ञापन
ऋषिकेश। मेयर शंभू पासवान और नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल ने त्रिवेणी घाट परिसर में रिड्यूस, रीयूज और रीसाइकल (आरआरआर) केंद्र का शुभारंभ किया। इस दौरान जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े भी वितरित किए गए। मेयर ने बताया कि बढ़ती सर्दी को देखते हुए नगर निगम ने मानवीय पहल की है।
विज्ञापन

इसके तहत शहरवासियों से अपील की जा रही है कि वे अपने घरों में मौजूद साफ-सुथरे, प्रयोग योग्य कपड़े निगम के वाहनों को दें, ताकि उन्हें निराश्रितों तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि निगम का विशेष वाहन प्रत्येक वार्ड में दौरा करेगा। जहां इच्छुक लोग मानव सेवा के लिए कपड़े दान कर सकेंगे। नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल ने बताया कि आरआरआर केंद्र का उद्देश्य समाज में पुन: उपयोग की संस्कृति को बढ़ावा देना और जरूरतमंदों को राहत प्रदान करना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें