अंबेडकर चौका का निरीक्षण करती मेयर अनिता ममगाईं व अन्य।
- फोटो : RISHIKESH
नगर निगम प्रशासन की ओर से जल्द ही बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर चौक का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। निगम प्रशासन चौक का कायाकल्प करने के साथ ही बाबा साहेब की नई प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी।
मंगलवार को मेयर अनिता ममगाईं ने आंबेडकर चौक का निरीक्षण कर निगम के जेई को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। नगर के दो महत्वपूर्ण विद्यालयों के मध्य पड़ने वाला आंबेडकर चौक पिछले कई वर्षों से उपेक्षा का शिकार रहा है। मेयर ने बताया इसके लिए करोड़ों रुपये की योजनाओं को शासन स्तर से हरी झंडी मिल चुकी है। शहर के विकास के लिए आंबेडकर चौक सहित शहर के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का भी जल्द सर्वे कराया जाएगा। इस अवसर पर नगर निगम के जेई उपेंद्र गोयल, पार्षद राकेश सिंह, पार्षद विजय बड़ोनी, पार्षद अजीत गोल्डी, पार्षद सोनू प्रभाकर, शैलेंद्र रस्तोगी, गौरव केंथुरा आदि भी मोजूद रहे।