फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम के आध्यात्मिक गुरु स्वामी दयानंद के आश्रम पहुंची जशोदाबेन

विज्ञापन
स्वामी दयानंद की मूर्ति पर माल्यार्पण करतीं जशोदाबेन। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आध्यात्मिक गुरु ब्रह्मलीन स्वामी दयानंद की समाधि पर उनकी पत्नी जशोदाबेन मोदी ने माथा टेका। यहां समाधि स्थल पर उन्होंने पूजा अर्चना भी की और पीपल की परिक्रमा कर रक्षा सूत्र बांधा। बीते सोमवार की शाम परमार्थ निकेतन गंगा आरती में प्रतिभाग करने के बाद रात्रि करीब नौ बजे जशोदाबेन मोदी ब्रह्मलीन स्वामी दयानंद के आश्रम पहुंची। यहां आश्रम के उपाध्यक्ष साक्षातकृतानंद सरस्वती, आश्रम प्रबंधक गुणानंद रयाल, शकुंतला रयाल ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस दौरान राम चौबे, जय कुमार तिवारी सहित स्थानीय लोगों ने उनके मुलाकात कर उन्हें गंगाजल का कलश तथा शिवत्व का प्रतीक रुद्राक्ष की माला भेंट की। इसके बाद वह गंगा रिजॉर्ट की ओर लौट गईं। यहां उन्होंने भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया और आश्रम में स्थित पीपल के वृक्ष की पूजा अर्चना कर परिक्रमा की। साथ ही रक्षा सूत्र भी बांधा। इसके बाद समाधि स्थल के दर्शन कर वह वापस हरिद्वार लौट गईं। इस मौके पर अशोक कुमार, पन्नालाल, वीरेंद्र यादव, दीपक दरगन, दिलीप पुजारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें