फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: सिंगल यूज प्लास्टिक पर नगर पालिका सख्त, कार्रवाई की चेतावनी

Mon, 03 Aug 2026 07:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ चालानी कार्रवाई करते कर्मचारी। स्त्रोत: नगर पालिका
विज्ञापन
ढालवाला। कांवड़ यात्रा को स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती ने कमर कस ली है। सिंगल यूज प्लास्टिक और प्रतिबंधित पॉलीथीन के खिलाफ पालिका की ओर से लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सेमवार काे टीम की ओर से की गई कार्रवाई के चलते 5 चालान कर कुल 800 रुपये का अर्थदंड वसूला गया।
विज्ञापन

सोमवार को पालिका टीम ने जानकी सेतु पार्किंग क्षेत्र, विभिन्न घाटों और कांवड़ यात्रा मार्ग पर निरीक्षण किया। कई लोगों को चेतावनी देकर भविष्य में प्लास्टिक और पॉलीथीन का प्रयोग न करने के निर्देश दिए गए। मुख्य सफाई निरीक्षक नितिन सती ने कहा कि यात्रा को स्वच्छ रखने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। नगर पालिका ने कांवड़ यात्रा में आए सभी श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि वह सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करें, कूड़ा निर्धारित कूड़ेदान में ही डालें और स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण-अनुकूल कांवड़ यात्रा के आयोजन में सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें