फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम ने चलाया अभियान, दो व्यापारियों पर 1500 का जुर्माना लगाया

विज्ञापन
शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाती नगर निगम की टीम। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। नगर निगम ने शहर में 11 बजे अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान अन्य दिनों के मुकाबले दुकानों के अंदर ही समान रखा मिला। वहीं सड़क पर सामान लगाने पर दो लोगों पर 1500 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

शनिवार को सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल शाह के नेतृत्व में हरिद्वार रोड होते हुए त्रिवेणी घाट रोड पर अतिक्रमण हटाया। यहां निगम की टीम को देख सड़क पर ठेली लगाने वाले दुकानदारों ने समान अंदर रख दिया। यहां ने निगम टीम सुभाष चौक मेन बाजार पहुंची। यहां सड़क पर खिलौने और बर्तन दुकानों का सामान अंदर ही रखा मिला। इसके बाद टीम मुखर्जी मार्ग पर पहुंची एक व्यापारी की ओर से सड़क पर बैग रखे गए थे। इस पर निगम की टीम ने 1000 का जुर्माना लगाया गया। किसा उसके बाद टीम हरिद्वार और पर पहुंची यहां भी साइन बोर्ड सड़क पर लगाने पर दुकानदार पर 500 का चालान काटा। निगम टीम हीरालाल मार्ग होते हुए तिलक रोड पर पहुंची उसके बाद अभियान समाप्त हो गया। इस अवसर पर सफाई निरीक्षक सचिन रावत प्रशांत कुकरेती, अभिषेक मल्होत्रा, नरेश, तीरथ सहित पुलिस बल मौजूद रहा।
अभियान खत्म होते ही सड़क पर सज गई दुकानें
नगर निगम की ओर से पूर्वाह्न 11 बजे से शहर में दुकानों के आगे अतिक्रमण को लेकर अभियान चलाया गया था। अमर उजाला की टीम ने दोपहर 1:15 बजे जब बाजार का दौरा किया तो सुभाष चौक मेन बाजार में सड़क पर खिलौने की दुकान लग गई थी। यहां पर जाम भी लग रहा था। दुकानदार दुकान बाहर साइनबोर्ड खड़ा करने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें