फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की के प्रताप बने मिस्टर उत्तराखंड

Sun, 03 Jan 2016 02:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
आईडीपीएल स्थित कम्यूनिटी सेंटर में उत्तराखंड बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन की ओर से आयोजित मिस्टर उत्तराखंड बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में रुड़की के प्रताप को मिस्टर उत्तराखंड चुना गया। जबकि, रवींद्र कुमार द्वितीय और दीप लोहानी ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


शनिवार को मुख्य अतिथि अजय बिष्ट ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता के 50 से 55 किग्रा भारवर्ग में नवीन प्रथम, शाहमीद द्वितीय और अब्दुल तृतीय स्थान पर रहे। 56 से 60 किग्रा भारवर्ग में अरुण प्रथम, चरणजीत द्वितीय और अक्षय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

61 से 65 किग्रा भारवर्ग में विवेक प्रथम, संदीप राणा द्वितीय और शराफत अली ने तृतीय स्थान हासिल किया। 66 से 70 किग्रा भारवर्ग में प्रताप प्रथम, विशाल तोमर द्वितीय और शरीक तृतीय रहे। 70 से 75 किग्रा भारवर्ग में प्रताप शर्मा प्रथम और विशाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


इसी तरह 75 से 80 किग्रा भारवर्ग में दीप लोहानी प्रथम, पंकज द्वितीय और पार्कर ने तृतीय स्थान प्राप्त कर प्रतियोगिता अपने नाम की। इस मौके पर विधायक प्रेमचंद्र अग्रवाल, दर्जाधारी राज्य मंत्री अनीता वशिष्ठ, आईडीपीएल महाप्रबंधक जेएस वेदी, कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष ज्योति सजवाण, पूर्व जिला उपाध्यक्ष  गोविंद अग्रवाल, राजीव थपलियाल, केके पालीवाल, इंद्रकुमार गोदवानी, डी. राकेश विरमानी, संजीव चौहान, अशोक रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें