फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसलों का दुश्मन बना हाथियों का झुंड

Sun, 03 Jan 2016 02:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
वन सीमा से सटे घमंडपुर गांव में जंगली हाथियों का झुंड किसानों की फसलों का दुश्मन बना हुआ है। समूह में आ रहे हाथी रोजाना किसानों की खेतों में तैयार गन्ना और गेहूं की फसलों को क्षतिग्रस्त कर रहे हैं। विभागीय उदासीनता के कारण लोगों में आक्रोश पनप रहा है।
विज्ञापन


बड़कोट वन रेंज की सीमा से सटे घमंडपुर गांव में इन दिनों ग्रामीणों के चेहरों पर जंगली हाथियों का खौफ दिखाई दे रहा है। शाम ढलते ही हाथियों का झुंड गांव की सीमा पर आकर खड़ा हो जाता है। अंधेरा होते ही हाथी खेतों में घुसकर गन्ना और गेहूं की फसल रौंद रहे है।

इंटक जिला उपाध्यक्ष मनवीर सिंह ने बताया कि घमंडपुर गांव वन सीमा से एकदम सटा हुआ है। ऊर्जा बाड़ के अभाव में यहां हाथियों की गतिविधियां अधिक हैं। उन्होंने बताया कि समस्या के बाबत क्षेत्रीय विधायक को भी अवगत कराया गया है। सामाजिक कार्यकर्ता महेंद्र सिंह टिंकू ने बताया कि हाथियों का झुंड किसान जयप्रकाश, ओमप्रकाश, सुमेरचंद आदि कई किसानों की गन्ने और गेहूं की फसल नष्ट कर उन्हें आर्थिक क्षति पहुंचा चुका है।
विज्ञापन


बड़कोट रेज के डिप्टी रेंजर गणेश उनियाल ने बताया कि हाथियों की आमद वाले क्षेत्रों में विभागीय गश्ती दल को अधिक सक्रिय कर दिया गया है। उनका कहना है कि हाथियों के आने पर ग्रामीण विभागीय अधिकारियों को तत्काल सूचना दें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें