फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: मोतीचूर फ्लाईओवर हादसों की होगी जांच

Tue, 10 Mar 2026 03:02 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
मोतीचूर फ्लाईओवर पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल के निर्देश पर जांच टीम गठित कर दी गई है। टीम दुर्घटनाओं के कारणों की पड़ताल करने के साथ ही भविष्य में हादसों को रोकने के लिए सुरक्षा संबंधी उपाय भी सुझाएगी।
विज्ञापन

गठित जांच टीम में एसडीएम ऋषिकेश, क्षेत्राधिकारी (सीओ), एआरटीओ तथा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी शामिल किए गए हैं। क्षेत्राधिकारी नीरज सेमवाल ने बताया कि मोतीचूर फ्लाईओवर पर पूर्व में भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। ऐसे में अब दुर्घटनाओं के वास्तविक कारणों की जांच कर आवश्यक सुरक्षा उपायों के सुझाव तैयार किए जाएंगे, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सके।

गौरतलब है कि बीते रविवार रात फ्लाईओवर पर हुए भीषण हादसे में कई वाहनों में आग लग गई थी। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई थी, जबकि करीब 15 लोग घायल हो गए थे। प्रशासन का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर फ्लाईओवर पर आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें