फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्मणझूला पुल पर यात्रियों से छीना झपटी कर रहे बंदर

विज्ञापन
लक्ष्मणझूला पुल पर पर्यटकों से सामान छीनते बंदर। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
लक्ष्मणझूला पुल पर बंदरों के आतंक से यात्रियों को आए दिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इनकी दहशत के कारण यात्री यहां से गुजरने में भी परहेज कर रहे हैं। पुल से गुजरने वाले यात्रियों से बंदर छीना झपटी कर रहे हैं। इस दौरान कई यात्रियों को बंदर काट भी चुके हैं। मामला संज्ञान में होने के बावजूद भी वन विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

लक्ष्मणझूला क्षेत्र देश ही नहीं बल्कि विदेशी आते हैं। यहां का सुरम्य और आध्यात्मिक वातावरण बार बार देश-विदेश के सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करता है। वर्तमान में यहां पर लक्ष्मणझूला पुल को एक धरोहर के रूप में रखा गया है। जिस पर नदी पार जाने के लिए सीमित संख्या में आवाजाही को चालू रखा गया है। इधर बीच पुल पर बंदरों ने अपना आतंक मचा रखा है। प्रतिदिन यहां यात्रियों से बंदर छीना झपटी कर रहे हैं। इससे यहां आने वाले यात्रियों में खौफ पसरा हुआ है।
---
पिछले 12 दिनों से बंदरों को पकड़ने वाली टीम लगातार सक्रिय है और बंदरों को पकड़ने का काम कर रही है। मुनिकीरेती के बाद आगराखाल में बंदरों को पकड़ा जा चुका है। शीघ्र ही लक्ष्मणझूला और रामझूला पुल से बंदरों को पकड़कर हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्पर्श काला, रेंज अधिकारी शिवपुरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें