फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब बनाई व बेची तो लगेगा जुर्माना, बहिष्कार भी होगा

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
ग्राम सभा गुमानीवाला की आम सभा की बैठक में विभिन्न विभागों को कई प्रस्ताव भेजे गए। इस अवसर पर निर्णय लिया गया कि गांव में शराब बनाने व बेचने वाले पर पंचायत 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाकर उसका सामाजिक बहिष्कार भी करेगी।
विज्ञापन

गुमानीवाला की ग्राम प्रधान दीपिका व्यास की अध्यक्षता और ग्राम विकास अधिकारी जगेंद्र राणा के संचालन में आहूत की गई बैठक में शराब जैसी कुरीतियों को रोकने के लिए इसे एक अच्छी पहल बताया गया। गांव की पिंकी गुसाईं ने मांग रखी कि गांव में शराब पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगना चाहिए। उन्होंने बताया कि शराब ने कई परिवार बर्बाद कर दिए हैं। नौनिहालों का भी जीवन बर्बाद हो रहा है। इसके बाद ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि जो व्यक्ति गांव में शराब बनाएगा और बेचेगा उस पर पंचायत की ओर से 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा और ऐसे व्यक्ति का सामाजिक बहिष्कार भी किया जाएगा।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों को प्रस्ताव भेजे गए। इसमें वृद्धा पेंशन के 45, विधवा पेंशन के 17, विकलांग के 11 लोगों के प्रस्ताव समाज कल्याण विभाग को भेजे गये। पंचायत सदस्य राजेश व्यास ने प्रस्ताव रखा कि गुमानीवाला ग्राम पंचायत में सम्मिलित राजस्व गांव बीबीवाला का नाम बदल कर शहीद हमीर पोखरियाल के नाम पर हमीरपुर रखा जाए। साथ ही प्रस्ताव संख्या 06 में राजेश व्यास ने प्रस्ताव रखा कि कांजी हाउस की तीन बीघा जमीन पर 16 बेड वाला हॉस्पिटल बनाया जाए।
विज्ञापन

बैठक में पूजा थापा, सुमति रावत, आरती भट्ट, संगीत सकलानी, बबीता डोभाल, ईशा नेगी, रीना रांगड, हरीश रावत, जुगल क्षेत्री, खेम सिंह, शिव प्रसाद रतूड, संदीप कुड़ियाल, धर्म सिंह क्षेत्री, रंजीत थापा, मनवीर भंडारी, देवेंद्र बेलवाल, उमेद सिंह, संजीव चौहन जिला पंचायत सदस्य, तोता कृष्ण भट्ट, राम चंद्र भट्ट, सुभाष सकलानी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें