फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉकड्रिल : जंगल में लगी आग को बुझाया

Wed, 18 Feb 2026 06:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
यमकेश्वर। राजाजी टाइगर रिजर्व अंतर्गत गोहरी रेंज व भूमि संरक्षण वन प्रभाग लैंसडाउन अंतर्गत ताल रेंज में पार्क अधिकारियों और वनकर्मियों ने वनाग्नि सुरक्षा को लेकर फायर मॉक ड्रिल किया। ग्रामीणों ने वनकर्मियों के साथ मिलकर जंगल में लगी आग को बुझाया।
राजाजी टाइगर रिजर्व अंतर्गत गोहरी रेंज के कुनांऊ चौड़ में फायर मॉक ड्रिल किया गया। वन क्षेत्राधिकारी गोहरी राजेश जोशी ने बताया कि मॉक ड्रिल का उद्देश्य फायर सीजन में होने वाली वनाग्नि की घटनाओं पर त्वरित नियंत्रण पाना है। इसके लिए वन कर्मियों को आग बुझाने की सामग्री भी उपलब्ध करवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूमि संरक्षण वन प्रभाग लैंसडाउन के ताल रेंज अंतर्गत बुकंडी गांव में भी फायर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। वन दरोगा धीरज कुमार ने ग्रामीणों को आग पर नियंत्रण करने की विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर वन दरोगा धीरज कुमार, अरविंद, एकता रावत, शुभम सैनी, पूजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें