फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े मोबाइल चोर

विज्ञापन
कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े मोबाइल चोरी के दो आरोपी। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। गुमानीवाला श्यामपुर में दो दिन पहले एक मोबाइल की दुकान में हुई चोरी का, दो दिन बाद कोतवाली पुलिस ने खुलासा कर दिया है। चोरी किए गए मोबाइल के साथ कोतवाली पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक आरोपी फरार चल रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को कोतवाली में एसपी देहात स्वतंत्र कुमार सिंह ने एक पत्रकार वार्ता कर चोरी का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि बीते 12 फरवरी को महेश उनियाल पुत्र दिनेश उनियाल, निवासी गुमानीवाला श्यामपुर, ऋषिकेश ने लिखित सूचना दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी गुमानीवाला श्यामपुर में वी मोबाइल सेन्टर के नाम से मोबाइल की दुकान है। जिसमें रात्रि में चोरों ने दुकान से 10,12 मोबाइल फोन चोरी कर लिये हैं। वादी की सूचना पर कोतवाली ऋषिकेश पर सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। टीम गठित कर पुलिस छानबीन में जुट गई। बीते 14 फरवरी देर शाम पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर वीरभद्र रेलवे स्टेशन से प्रदीप मांझी, निवासी ग्रामराता भाटी जिला गुमला झारखंड, हाल निवासी स्लीपर फैक्टरी वीरभद्र रेलवे स्टेशन ऋषिकेश और ललित कुमार, निवासी गली नंबर 01 गुर्जर प्लाट, ऋषिकेश देहरादून को 16 बड़े व छोटे मोबाइल के साथ पकड़ा। कहा इन मोबाइलों की कीमत करीब 58 हजार रुपये है। इनका तीसरा साथी डैनी, निवासी नेपाल फरार चल रहा है। पकड़े गए आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस टीम में निरीक्षक रितेश शाह, उपनिरीक्षक शांति प्रसाद चमोली, उपनिरीक्षक रघुवीर कपरुवाण, कांस्टेबल नवनीत सिंह नेगी, अर्जुन, मनोज कुमार, संदीप छाबड़ी, अमित रावत शामिल थे।
इस तरह दिया चोरी को अंजाम
ऋषिकेश। एसपी देहात ने बताया कि चोरों ने पूछताछ में बताया कि वे तीन लोग नशे के आदि हैं। दिहाड़ी मजदूरी व ड्राईवरी करते हैं। जिससे उनकी नशे की पूर्ति नहीं हो पाती। नशे के शौक को पूरा करने के लिये उन्होंने चोरी करने का प्लान बनाया। जिसके लिए उन्होंने गुमानीवाला में मोबाइल की दुकान पर घटना को अंजाम दिया। उन्होंने दुकान का ताला तोड़कर दुकान से लगभग 18 मोबाइल फोन, कुछ अन्य सामान व गल्ले में रखे कुछ रुपये भी चोरी किए। रुपयों को उन्होंने नशा करने में खर्च कर दिया। इनमें से दो मोबाइल फोन डैनी के पास है। जो फरार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें