फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: कूड़ाघर की समस्या पर विधायक ने की बैठक

Fri, 13 Nov 2026 06:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने आवास पर नगर आयुक्त विजय नाथ शुक्ल के साथ बैठक कर लाल पानी बीट में बने कूड़ाघर से स्थानीय लोगों को हो रही समस्या पर वार्ता की। विधायक ने नगर आयुक्त से कहा कि क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर लिया जाए। इसके समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन

इस समस्या के निस्तारण के लिए कहा था लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और आम जनता के साथ आपसी समन्वय स्थापित कर उनकी समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना जाए। सभी पक्षों से संवाद बनाते हुए इस समस्या का जल्द से जल्द स्थायी निवारण सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें