जौलीग्रांट। श्री खेड़ा सिद्ध मंदिर, नुन्नावाला में अज्ञात चोरों ने मंदिर का दरवाजा उखाड़कर दानपात्र चोरी कर लिया। श्री खेड़ा सिद्ध मंदिर समिति अध्यक्ष हेमराज सिंह सैनी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि 11 नवंबर की रात्रि लगभग 12 बजे से लेकर 12 नवंबर की सुबह तीन बजे के बीच अज्ञात चोरों की ओर से घटना को अंजाम दिया गया । कोतवाल राकेश गुसाईं ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।