फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: विधायक ने की कार्यकर्ताओं के साथ बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। आगामी 14 अप्रैल को देहरादून में आयोजित होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा को सफल बनाने के उद्देश्य से भाजपा जिला कार्यालय में विधायक प्रेमचंद अग्रवाल की अध्यक्षता में ऋषिकेश मंडल की एक बैठक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

बैठक में जनसभा की तैयारियों, संगठनात्मक रणनीति, जनसंपर्क अभियान और व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई। अग्रवाल ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह जनसभा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रदेश के विकास और जनकल्याण के संकल्प को और अधिक सशक्त करने का अवसर है। इस अवसर पर मनोज ध्यानी, दीपक बिष्ट, नितिन सक्सेना, सोनू पांडे, चंदू यादव, बृजेश मिश्रा, राम सिंह पंवार, अनिरुद्ध शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें